Tuesday, March 25, 2014

What Kind Of Islam Is It? ये कौन सा इस्लाम है?






अंसार अब्बासी
11 मार्च, 2013
अगर इस्लाम को पढ़ नहीं सकते, उस पर अमल नहीं कर सकते तो कम से कम उसकी बदनामी का कारण तो न बनें। ये कौन सा इस्लाम सिखाता है कि अगर कोई गैर मुस्लिम कथित तौर पर रसूलल्लाह का अपमान करने के जुर्म का दोषी हो तो इससे सम्बंध रखने वालों की पूरी बस्ती को आग लगा दी जाए। उनके घरों को जला कर राख कर दिया जाए। उनका जीना हराम कर दिया जाए। जुर्म एक ने किया सज़ा सबको देना, कहाँ का इस्लाम है और कहाँ का इंसाफ है। इस्लाम तो हमें इंसानियत सिखाता है मगर अपने आपको जानवरों से भी बदतर साबित कर रहें है। इस्लामी शिक्षा में कोई ऐसी मिसाल दिखा दें जहाँ ये सिखाया गया हो कि किसी एक व्यक्ति के जुर्म के बदले में पूरे मोहल्ले या बस्ती को तहस नहस कर दिया जाए।
लाहौर के बादामी बाग़ में स्थित जोज़फ़ कॉलोनी में ईसाई धर्म से सम्बंध रखने वाले एक सौ से अधिक घरों और दुकानों को जलाने वाले न जाने अपना सीना तान कर क्या समझ रहे होंगे कि उन्होंने कोई बड़ा कारनामा अंजाम दिया। वो शायद इस भूल में भी हों कि उन्होंने नबी करीम सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम से अपनी मोहब्बत का हक़ अदा कर दिया। लेकिन काश ये जाहिल जानते कि उन्होंने अपनी हरकत से न सिर्फ अल्लाह को नाराज़ किया बल्कि हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के आदेशों की नाफरमानी की है। 

No comments:

Post a Comment