Thursday, September 12, 2013



What is Terrorism in the Light of Islamic Teachings? इस्लामी शिक्षा की रौशनी में आतंकवाद क्या है?
http://www.newageislam.com/picture_library/Maulana-Wahiduddin-Khan%201-New.jpg 
मौलाना वहीदुद्दीन खान
7 अगस्त, 2013
(अंग्रेज़ी से अनुवाद: न्यु एज इस्लाम)
आज 'आतंकवाद' एक प्रचलित शब्द बन गया है। दुनिया भर में लोग इसके बारे में लिख रहे हैं और इस पर बातें कर रहे हैं। लेकिन जहां तक मैं जानता हूँ अभी तक इस शब्द की कोई स्पष्ट परिभाषा सामने नहीं आई है। लोग आतंकवाद की निंदा करते हैं, लेकिन अब भी स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं कर सकते कि ये क्या है।
मैंने इस्लामी शिक्षा की रौशनी में इस सवाल को समझने की कोशिश की है। आतंकवाद की मेरी परिभाषा ये है कि ये गैर सरकारी लोगों के द्वारा सशस्त्र संघर्ष है।
इस्लाम स्वतंत्रता के अधिकार को स्वीकार करता है। इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार किसी भी व्यक्ति या समूह को राजनीतिक उद्देश्यों या अपने समुदाय के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने का अधिकार है। उस समय तक ये अधिकार बना रहता है जब तक कि प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई व्यक्ति आक्रमकता में शामिल न हो। इस्लाम में सिर्फ स्थापित सरकार को ही हथियार का इस्तेमाल करने या सैन्य कार्रवाई करने का अधिकार है, और वो भी इसकी असल में ज़रूरत पेश आने पर ही कर सकती है। गैर सरकारी संगठनों को किसी भी बहाने से हथियार उठाने का हक़ नहीं है। मैंने अपनी कई किताबों में इस इस्लामी आदेश के बारे में विस्तार से लिखा है।

No comments:

Post a Comment