Friday, January 3, 2014

Salafi Wahabism Is Anti Islam सल्फ़ी वहाबियत गैर इस्लामी है

इस्लाम की वास्तविकता और सल्फी वहाबियत के बीच टकराव
अहमद मंसूर
23 नवम्बर 2013
(अंग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद: वर्षा शर्मा, न्यु एज इस्लाम)
इस लेख का उद्देश्य इस्लाम का प्रचार करना नहीं बल्कि इस वास्तविक सच्चाई से पर्दा उठाना है कि सल्फ़ी वहाबी संगठन इस्लाम की मूल शिक्षाओं का अपहरण कर रहे हैं तथा उनमे विरोध और टकराव पैदा कर रहे हैं।
यह एक व्यापक विषय है, लेकिन मैं इस विरोध और टकराव के कुछ पहलुओं को पेश करना चाहता हूँ।
उनका कहना है कि इस्लाम की बुनियाद पाँच चीज़ों पर है: इस बात की गवाही देना कि अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नही और हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम उसके रसूल हैं,पाँच वक़्त की नमाज़ पढ़ना,ज़क़ात अदा करना,रमज़ान के रोज़े रखना और अगर क्षमता हो तो हज भी करना। उनका मानना है कि जो कोई भी इन पाँच बुनियादी चीज़ों को अंजाम देता है उसके गुनाहो को नज़रअंदाज़ करते हुए उसे जन्नत में भेज दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment