Monday, December 9, 2013

Perceptions about Islam: What Needs to be Done इस्लाम के बारे में धारणाएं: क्या किया जाना चाहिए?


मौलाना वहीदुद्दीन खान
22 नवम्बर, 2013
बहुत से गैर-मुसलमानों के बीच इस्लाम विरोधी भावनाएं पाए जाने की सबसे बड़ी वजह वो अंदाज़ है जिसमें मुसलमान इस्लाम को समझते हैं, उसकी व्याख्या करते हैं और उसका प्रदर्शन भी करते हैं, जिसकी एक मिसाल उनका सर्वक्षेष्ठतावादी, अत्यधिक कर्मकांडी और कभी कभी हिंसा पर आधारित दृष्टिकोण है। लेकिन ये बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि ये तीनों तथ्य मुस्लिम संस्कृति का हिस्सा हैं इस्लाम का नहीं। मुसलमानों को इनसे बचना चाहिए और इस्लाम की सही शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए। इस्लाम सर्वक्षेषठतावाद की नहीं बल्कि समानता की शिक्षा देता है। इस्लाम रूहानियत पर आधारित धर्म है और आडम्बर की इसमें कोई गुंजाइश नहीं है। इस्लाम मुसलमानों को हिंसक तरीकों के बजाय शांतिपूर्ण प्रक्रियाओं को अपनाने का हुक्म देता है।

No comments:

Post a Comment